मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड! इन 5 शहरों में सबसे अधिक सर्दी, IMD का नया अपडेट आया

MP Weather Updates: मध्यप्रदेश में ठंड अचानक बढ़ गई है. कई जिलों में शीतलहर और खंडवा-खरगोन में तीव्र शीतलहर दर्ज हुई है. राजगढ़ सबसे ठंडा शहर रहा. पचमढ़ी, मलाजखंड और इंदौर में भी तापमान नीचे लुढ़क गया है. IMD ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Madhya Pradesh Temperature Today: मध्यप्रदेश में ठंड अचानक तेज हो गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी संभागों में मौसम सूखा रहा लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में शीतलहर और कुछ स्थानों पर तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. नर्मदापुरम में शीत दिन का असर देखना को मिला है. प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. ठंड की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है.