Mahakumbh में वायरल गर्ल हर्षा और मोनालिसा पर भड़के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री! देखें वीडियो

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ में जब से मोनालिसा और हर्षा रिछारिया की तस्वीरें वायरल हुई हैं, तब से इन्हे लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी भी शुरु हो गई है. अब इन वायरल हो रही शख्सियतों पर बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

महाकुंभ में रील बनाने का नहीं, रियल में रहें.
महाकुंभ में रील बनाने का नहीं, रियल में रहें.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रयागराज महाकुंभ के वायरल लोगों पर बागेश्वर महाराज की प्रतिक्रिया

point

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा महाकुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा है

Mahakumbh Viral Girl: प्रयागराज में संगम की रेती पर चल रहे महाकुंभ में जब से इंदौर की मोनालिसा और हर्षा रिछारिया की तस्वीरें वायरल हुई हैं. तब से इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो गई हैं. अब इन वायरल महिलाओं पर बागेश्वरधाम धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भड़क गए हैं. छतरपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कहा कि 'महाकुंभ वायरल का नहीं आस्था का विषय है.' कुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा है.