महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की पलट गई किस्मत, बताया कितने पैसों में साइन की पहली फिल्म?

महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है. अब वह सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में मोनालिसा मुंबई में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले इंदौर में MP Tak से खास बातचीत की.

ADVERTISEMENT

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने बताया कि पहली फिल्म साइन करने पर उसे कितने पैसे मिले हैं.
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने बताया कि पहली फिल्म साइन करने पर उसे कितने पैसे मिले हैं.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा की किस्मत बदल गई

point

मोनालिसा की नई उड़ान, महाकुंभ से बॉलीवुड तक का सफर

महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया सेंसेशन बनी वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है. अब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने और नाम कमाने के लिए तैयार हैं. मोनालिसा केरल में एक विज्ञापन शूट के बाद इंदौर अपने घर लौटी, इसके बाद वह सोमवार को अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो जाएंगी, इससे पहले उन्होंने MP Tak से खास बातचीत की.