Archana Tiwari के लापता होने में क्या थी सारांश जैन की भूमिका, क्या है सारांश और अर्चना में रिश्ता?

Archana Tiwari Missing Case: कटनी की अर्चना तिवारी का पता चल गया है. पुलिस ने दावा किया है कि उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है. इस बीच अब अर्चना के लापता होने के मामले सारांश जैन नाम के एक युवक की भूमिका सामने आ रही है.

ADVERTISEMENT

Archana Tiwari Missing Case
Archana Tiwari Missing Case
google news

Archana Tiwari Found: मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी का पता चल गया है. पुलिस ने दावा किया है कि उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है और उसे भोपाल लाया जा रहा है. पुलिस इस मामले को लेकर के जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है और पूरा इस मामले का खुलासा करेगी. लेकिन इस बीच अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले में एक नया मोड़ आया है.