मध्य प्रदेश लाखों किसानों को सीएम मोहन ने दिया एकमुश्त तोहफा, किन किसानों के खातों में गए पैसे ?
मध्य प्रदेश सरकार ने बारिश और फसल बीमारियों से प्रभावित 8 लाख से अधिक किसानों को दिवाली से पहले 653 करोड़ रुपए की राहत राशि उनके खातों में ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 जिलों के किसानों को सिंगल क्लिक से मुआवजा देकर उनकी समस्याएं भी जानीं.
ADVERTISEMENT

एमपी में इस बार मानसून ने अपना जबरदस्त असर दिखाया. 16 जून 2025 को मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश में औसत से 120% ज्यादा बारिश दर्ज की गई. एक ओर जहां डैम, तालाब और नदियां लबालब भर गईं, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए ये बारिश आफत बन गई.
