सलमान खान का फेवर लेने पर पप्पू यादव को मिली धमकी में आया 'दुबई' और 'साली' कनेक्शन

Pappu Yadav Threat Call: पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार आरोपी महेश पांडे ने अपनी साली के दुबई में इस्तेमाल किए जा रहे सिम कार्ड से धमकी देने की योजना बनाई थी

ADVERTISEMENT

pappu yadav
pappu yadav
Google CTA

Pappu Yadav-Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव काफी सुर्खियों में रहे हैं. इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब धमकी के आरोपी महेश पांडे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दुबई में रहने वाली एक महिला, जो महेश की साली है. उसका भी इस मामले में कनेक्शन है. पुलिस के अनुसार, धमकी देने के लिए उसी महिला के दुबई स्थित सिम का इस्तेमाल किया गया था.