Aravalli Mining Scandal: अरावली काटकर बना दी 6 किमी लंबी अवैध सड़क, सवा करोड़ की रिश्वत में नेता और अधिकारी बेनकाब
राजस्थान के डीग जिले में अरावली पर्वत को काटकर 6 किमी लंबी अवैध सड़क बनाने का सनसनीखेज मामला. हरियाणा एसीडी की 287 पन्नों की चार्जशीट में सवा करोड़ की रिश्वत, इनेलो नेता मोहम्मद हफीज और कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Aravalli Illegal Mining
राजस्थान की प्राकृतिक सुरक्षा दीवार कही जाने वाली अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं ने अपनी हवस का शिकार बना लिया है. भरतपुर और नवगठित डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हरियाणा एसीडी (एंटी करप्शन डिवीजन) द्वारा दाखिल की गई 287 पन्नों की चार्जशीट ने इस काले खेल के पीछे छिपे चेहरों को बेनकाब कर दिया है.