मनमोहन सिंह से मिलने पाकिस्तान से ये खास तोहफा लेकर आया था उनका बचपन का दोस्त

2008 में पाकिस्तान से एक खास मेहमान, राजा मोहम्मद अली, दिल्ली आए. वह अपने भतीजे के साथ अपने बचपन के दोस्त और उस समय के भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री ने उन्हें तोहफे में टाइटन की घड़ियां दी थीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Manmohan Singh Special Moments: डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के एक ऐसे व्यक्तित्व रहे, जिन्होंने देश के आर्थिक और राजनीतिक इतिहास में गहरी छाप छोड़ी. अविभाजित भारत में जन्मे और विभाजन के बाद भारत आए इस अर्थशास्त्री ने प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सरलता और गंभीरता से सबका दिल जीता. उनकी कहानी न केवल उनके योगदान की गवाह है, बल्कि उनके जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक पल भी इसमें शामिल हैं.