Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में घने कोहरे, जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, IMD ने जारी किए नया अपडे
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सर्दी और स्मॉग की दोहरी मार ने जनजीवन बेहाल कर दिया है. सोमवार सुबह राजधानी घने स्मॉग की चपेट में रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम और आने वाले दिनों को लेकर ताजा अपडेट जारी की है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी और स्मॉग की दोहरी मार ने लोग परेशानी है. एक ओर जहां दिसंबर की शुरुआत से ही मौसम में ठंडक बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर जहरीली हवा ने राजधानी को गैस चैंबर में बदल दिया है. सोमवार की सुबह दिल्ली घने स्मॉग की मोटी परत देखने को मिली. इससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा.