आज का मौसम 19 सितंबर: दिल्ली-NCR में छाए बादल, राजस्थान-यूपी और एमपी में थमा बारिश का दौर, कई राज्यों में बाढ़

बुधवार पूरे दिन हुई बारिश के बाद दिल्ली के करोल बाग में 4 मंजिला जर्जर इमारत ढह गई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए. यूपी में बारिश से अलग-अलग जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा हादसों में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिल्ली के करोल बाग में जर्जर मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई.

point

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बफबारी ने मौसम किया कूल.

point

बारिश से आगरा के बरहन में पुलिस चौकी हुई धराशायी.

उत्तर भारत में मानसून (Monsson rain) अब विदाई लेने वाला है. दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR weather) में जहां 18 सितंबर को पूरे दिन बारिश होती रही वहीं 19 सितंबर को सुबह से बादल छाए हुए हैं. हल्की-फुल्की फुहार के साथ सुबह की शुरूआत हुई. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन हल्की बूंदा-बांदी या मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान, यूपी और एमपी में बारिश का दौर थमने लगा है. बारिश के बाद अब बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं.