महाराष्ट्र में कौन बनेगा सीएम! चर्चाओं पर शरद पवार की टिप्पणी से क्या कांग्रेस को हो जाएगा फायदा?
Sharad Pawar: महाराष्ट्र में चुनाव का एलान नहीं हुआ लेकिन वो चुनाव ही क्या जिसकी चर्चा महीनों पहले शुरू न हो. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-उद्धव ठाकरे-शरद पवार ने मिलकर ऐसा गदर काटा कि बीजेपी के हाथ से सबसे मजबूत राज्य फिसल गया.
ADVERTISEMENT

Sharad Pawar
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शरद पवार ने कहा है कि गठबंधन में सीएम फेस को लेकर कोई विवाद नहीं है.
शरद पवार के अनुसार चुनाव से पहले सीएम फेस प्रोजेक्ट करना जरूरी भी नहीं है.
जिसके जैसे नंबर आएंगे उस हिसाब से सीएम का फैसला किया जाएगा.
Sharad Pawar: महाराष्ट्र में चुनाव का एलान नहीं हुआ लेकिन वो चुनाव ही क्या जिसकी चर्चा महीनों पहले शुरू न हो. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-उद्धव ठाकरे-शरद पवार ने मिलकर ऐसा गदर काटा कि बीजेपी के हाथ से सबसे मजबूत राज्य फिसल गया. बीजेपी-शिंदे-अजित पवार के औंधे मुंह गिरने के बाद तेज अनुमान है कि लोकसभा के पैटर्न पर विधानसभा चुनाव में भी MVA की सरकार बन सकती है.