विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का चुनाव लड़ना तय! राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीर आई सामने

Haryana Assembly Elections: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि अब विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

haryana_elections
विनेश और बजरंग पूनिया के कांग्रेस से लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
google news

Haryana Assembly Elections 2024: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. दरअसल, विनेश और बजरंग पूनिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर अब वायरल हो रही है. पिछले काफी दिनों से अटकलें थीं कि विनेश फोगाट, कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं. अब मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है. कांग्रेस उन्हें दो जगह से चुनाव लड़ने का विकल्प दे सकती है, चरखी दादरी (गृहनगर), सफीदों (जींद-ससुराल).