प्लेन के मॉडल पर नींबू-मिर्च लटकाकर अजय राय ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पूछा-पहलगाम हमले का जवाब कब देगी सरकार?

Ajay Rai Statement on Rafale: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार और विपक्षी दल पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हो गए हैं. लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे
तस्वीर: इंडिया टुडे
Google CTA

Ajay Rai On Rafale fighterjet: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है. इस दौरान विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र के साथ खड़े होने का ऐलान किया है. हालांकि, इस बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. अब हमले की जवाबी कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक बयान सामने आया है.