थलापति विजय के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #ArrestVijay लेकिन कहानी तो कुछ और ही है

तमिलनाडु की करूर रैली हादसे के बाद थलापति विजय पर गिरफ्तारी की मांग उठी और सोशल मीडिया पर #ArrestVijay ट्रेंड करने लगा, लेकिन राजनीति में उलटफेर ऐसा हुआ कि विरोधी भी विजय के साथ खड़े नजर आए. जानिए क्यों बढ़ रहा विजय का कद.

ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay politics, Karur rally stampede, Arrest Vijay trend, Tamil Nadu elections, Vijay political debut
तस्वीर: थलापति विजय के सोशल मीडिया X से.
google news

पुष्पा 2 की रिलीज के मौके पर भगदड़ मची तो एक्टर अल्लू अर्जुन को जेल जाना पड़ा. आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी के रोड शो में कार्यकर्ता गाड़ी के नीचे आया तो जगन पर एफआईआर हो गई. करूर हादसे की जांच लिए जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें टीवीके के तीन नेताओं के नाम हैं, लेकिन पार्टी चीफ और रैली के हीरो थलापति विजय का नाम तक नहीं है.