'टूटे एयरबेस को जीत बता रहा PAK...', UNGA में भारत की राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जमकर धोया
India UN Speech: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के भाषण पर तीखा पलटवार किया. भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के महिमामंडन और ओसामा बिन लादेन को छिपाने के लिए घेरा.
ADVERTISEMENT

India UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के भाषण का कड़ा जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थक बताते हुए उसके झूठे दावों को बेनकाब किया. भारत की ओर से स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने 'राइट टू रिप्लाई' का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की नीतियों पर तीखा हमला बोला.