'10 रुपये में बेच रहा है तो कुछ गड़बड़ है'...फूड जिहाद के नाम पर तेलंगाना में मेदारम जतरा में मुस्लिम वेंडर को घेरा, वीडियो वायरल
Medaram Jatara viral video: तेलंगाना के मुलुगु में मेदारम जतरा के दौरान कुछ यूट्यूबर्स के द्वारा एक मुस्लिम वेंडर को फूड जिहाद ने नाम पर परेशान करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं यूट्यूबर्स की इस हरकत पर आंध्र प्रदेश के मंत्री लोकेश नारा ने दुख जताया है. उधर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Medaram Jatara Muslim Vendor Viral Video: तेलंगाना के मुलुगु जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मेदारम जतरा के दौरान (आदिवासी त्योहार) यूट्यूबर्स के एक ग्रुप पर एक मुस्लिम वेंडर को फ़ूड जिहाद के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी वेंडर से उसकी पहचान पूछ रहे हैं. साथ ही वेंडर को सामान की एक्सपायरी डेट दिखाने को कह रहे हैं. इतना ही नहीं ओरीपी वेंडर से अपने बनाए बन खुद खाकर दिखाने के लिए दबाव भी बना रहे हैं. घटना का वीडियो वायरल होते ही अब इस पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. मामले में आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर दुख जताते हुए वेंडर से माफी मांगी है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. चलिए खबर में जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला और क्या है मेदारम जतरा जिस दौरान ये घटना हुई.