Charchit Chehra: कौन हैं दिल्ली दंगे का मुख्य आरोपी उमर खालिद, जिसे आज भी कई लोग मानते हैं अपना हीरो?
Who is Umar Khalid: कौन हैं दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी उमर खालिद, जिन पर UAPA के तहत केस दर्ज है और जो 5 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं. JNU विवाद से लेकर 2020 दिल्ली दंगे, सुप्रीम कोर्ट की जमानत पर रोक, अमेरिका तक उठी आवाज और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के समर्थन तक, चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए उमर खालिद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

उमर खालिद(फाइल फोटो)
Delhi Riots Case Latest Updates: 'मेरा नाम उमर खालिद जरूर है, लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं...', ये बोल उमर खालिद ने अपनी सफाई देते हुए तब कहे थे जब साल 2016 में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारा देने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उसी दौर में कन्हैया कुमार भी वायरल हुए थे. तभी से बीजेपी ने उन लोगों को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहना शुरू कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक इनकी विचारधारा देश के खिलाफ जाती दिखी. उसी दौर में एकदम से उमर खालिद का नाम चमका. उमर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर, JNU से मास्टर्स, एम फिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं.