ChatGPT बनाने लगा फर्जी PAN-आधार, ऐसे पता लगेगा नकली है या असली, जानें
ChatGPT अब एक कदम आगे जाकर डुप्लीकेट आधार, पैन और वोटर आई़़डी कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने लगा है, जिससे साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT

Fake images generated by AI
आधुनिक युग की तरफ बढ़ते भारत के लिए एक नई चिंता सामने आई है. ये चिंता और कुछ नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है. अब तक हम सोचते थे कि AI केवल सवालों के जवाब देता है या चैट करता है, लेकिन हाल ही में हुए एक खुलासे ने सबको चौंका दिया. AI के ऐसे इस्तेमाल ने ना सिर्फ टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े किए है, बल्कि हमारी निजी पहचान की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बन चुका है.