कर्नाटक में क्यों हो रही KJ जॉर्ज के रोल की चर्चा, हाईकमान के इशारे पर सुलह करा रहे जॉर्ज

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले पर फंस गई है. जहां सिद्धारमैया कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं और डीके शिवकुमार अपनी बारी का इंतज़ार नहीं करना चाहते. इस विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता केजे जॉर्ज को मध्यस्थ की भूमिका में आगे लाया गया है.

ADVERTISEMENT

कर्नाटक की राजनीति में हलचल
कर्नाटक की राजनीति में हलचल
google news

देश में सरकारें और पीएम-सीएम 5 साल के लिए चुने जानते हैं. फिर भी राजनीति में अक्सर ढाई-ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले की चर्चा होती है. हालांकि आज तक कभी ये फॉर्मूले ने काम नहीं किया. कभी कोई सीएम ढाई साल बाद सीएम पद छोड़कर चला गया. आज इसी फॉर्मूले के कारण कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार विवादों में घिरी है. दावा किया जाता है कि 2023 में इसी फॉर्मूले पर सिद्धारमैया सीएम बनाए गए थे. ढाई साल बाद डीके शिवकुमार को सीएम बनना था.