Charchit Chehra: कौन हैं देश के 53वें CJI सूर्यकांत? चीफ जस्टिस बनने के बाद ऐसा क्या हुआ कि बी. आर. गवई की भी हो रही चर्चा

Charchit Chehra: जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बने है. उनके पदभार संभालने के बाद ही पूर्व CJI गवई ने उन्हें ऑफिशियल गाड़ी की चाबी सौंप दी जिसके बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में आज जानेंगे CJI सूर्यकांत की कहानी कि कैसे एक छोटे से शहर का लड़का आज बना चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया.

ADVERTISEMENT

CJI Surya Kant Biography
CJI Surya Kant Biography
Google CTA

सुप्रीम कोर्ट यानी देश में न्याय की सबसे आखिरी उम्मीद क्योंकि जिसे कहीं से मनमुताबिक न्याय नहीं मिलता वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है. इसी न्याय के मंदिर को अब नए पुजारी के रूप में जस्टिस सूर्या कांत मिले हैं. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) पद से बी आर गवई के रिटायर होते ही जस्टिस सूर्यकांत ने इस कुर्सी संभाली को संभाल ली है.