धुरंधर के रणवीर सिंह के किरदार का मेजर मोहित शर्मा और URI के जसकीरत रंगी से क्या है कनेक्शन? सोशल मीडिया पर क्यों लिए जा रहे ये नाम
Dhurandhar movie controversy: धुरंधर मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के किरदार और उरी के जसकीरत सिंह रंगी व मेजर मोहित शर्मा के बीच कनेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. जानिए क्यों मेजर मोहित शर्मा का नाम विवादों में आया, उन्होंने भारतीय सेना में कैसी वीरता दिखाई और CBFC ने इस मामले पर क्या सफाई दी. साथ ही समझें कि लोग धुरंधर और उरी फिल्मों को आपस में क्यों जोड़ रहे हैं और इन दोनों के बीच सच में क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

धुरंधर मूवी में रणवीर के कैरेक्टर को लेकर चल रही अलग-अलग चर्चाएं(Photo- IMDB)
हाल के दिनों में हर जगह एक मूवी जो कि चर्चा विषय बनी हुई है, वो हैं 'धुरंधर'. 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से ही मूवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी स्टारर धुरंधर को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है. कोई इसे उरी मूवी में सामने आए नाम जसकीरत सिंह रंगी से जोड़ रहा है तो कोई इस कहानी को मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित बता रहा है.
