UP: जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा उसने दिया ऐसा धोखा कि 'दुल्हन' ताऊम्र भूल नहीं पाएगी

ये मामला है उत्तर प्रदेश के संभल जिले का. यहां नखासा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को उसी इलाके में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया. पति को पता चला तो उसने तलाक ले लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पत्नी की बेवफाई पति को पता चली तो उसने ले लिया तलाक.

point

महिला की शादी प्रेमी के साथ तय हो गई पर नहीं बन पाए पति-पत्नी.

शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था. अचानक एक युवक पर पत्नी का दिल आया और शुरू हो गया छुप-छुपकर प्यार. पति की नजरों से बचते-बचाते दोनों प्यार के पंक्षी एक दूसरे से मिलते रहे. तमाम कोशिश के बावजूद ये प्यार छिप नहीं सका और पति को सब पता चल गया. पत्नी ने भी प्यार की बात स्वीकार ली. फिर पति ने तलाक ले लिया.