MP में चमत्कार: 3 दिन पहले जन्मे बच्चे के पेट में बच्चा, डॉक्टर बोले- जिंदगी में पहली बार देखा ऐसा केस

MP Rare Case: डॉ. पीपी सिंह के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में यह पहला केस देखा है, चिकित्सा इतिहास में इस तरह के केस काफी दुर्लभ हैं. 5 लाख मामलों में इस तरह का 1 केस सामने आता है. हालांकि अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही रिपोर्ट हुए हैं.

ADVERTISEMENT

mp_news
मध्य प्रदेश के सागर में मेडिकल फील्ड का एक चमत्कारिक केस सामने आया है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

तीन दिन पहले जन्मे बच्चे के पेट में बच्चा, मेडिकल में फील्ड का रेयर केस 

point

ऐसी कंडीशन को फीट्स इन फीटू कहते हैं, लाखों में किसी एक को होता है

MP Rare Case: सागर जिले में चिकित्सा विज्ञान की दुनिया का दुर्लभ मामला रिपोर्ट हुआ है. एक महिला की डिलीवरी होने के बाद उसने जिस बच्चे को जन्म दिया है. उस नवजात के अंदर भी बच्चा है. इसका संदेह महिला के गर्भवती रहते कराई गई. अल्ट्रासाउंड की जांच में हो गया था. सीटी स्कैन रिपोर्ट में मेडिकल की भाषा में इस कंडीशन को फीट्स इन फीटू कहा जाता है, रेयर मामला होने की वजह से नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है.