Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले का नया CCTV वीडियो आया सामने? बदहवास हालत में दौड़ते दिखें लोग!

Pahalgam Attack CCTV Video Footage: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक और कथित सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, न्यूज़ तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस बीच सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Pahalgam Attack Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से लगातार इससे जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं. अब ऐसा ही एक और कथित वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो पहलगाम की एक बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह हमले के वक्त का है और इसमें दिख रहे टूरिस्ट हमले के बाद जान बचाकर एक अन्य रास्ते से घाटी की तरफ दौड़ रहे थे.