Pahalgam Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान कहा, "देश के लोग जैसा चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा"

Rajnath Singh on Pakistan: दिल्ली में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को चेताया और कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा उनका फर्ज है. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत, 2047 तक विकसित राष्ट्र जरूर बनेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली के बक्करवाला आनंद धाम आश्रम में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में हिस्सा लिया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर बाेलते हुए कहा कि भारत के रक्षा मंत्री होने के नाते मेरा फर्ज है कि "मैं सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं." उन्होंने आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जैसा आप चाहते हैं वैसा होकर रहेगा."