युद्धविराम के 4 घंटे बाद पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में ड्रोन अटैक
India Pakistan Ceasfire: सीजफायर के 4 घंटे बाद जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से फिर से गतिविधियां तेज हो गई हैं. शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में भारी गोलाबारी की. इसके साथ ही, कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन से धमाका हुआ है.
ADVERTISEMENT

India Pakistan Ceasfire
India Pakistan Ceasfire: भारत और पाकिस्तान के बीच 86 घंटे चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हुआ. दोनों देशों ने मिलकर युद्धविराम पर सहमति जताई थी. लेकिन, यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकी. सिर्फ चार घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया.