वायनाड कांग्रेस में क्या चल रहा था जो प्रियंका और राहुल ही नहीं सोनिया गांधी को भी जाना पड़ा?

प्रियंका गांधी के 10 दिन के वायनाड दौरे के दौरान बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ. वायनाड जिला कांग्रेस अध्यक्ष एनडी अपाच्चन ने इस्तीफा दिया, एडवोकेट टीजे इसाक को नया अध्यक्ष बनाया गया.

ADVERTISEMENT

priyanka Gandhi Wayanad, ND Appachan resigns, TJ Issac new president, Congress Kerala politics
वायनाड में प्रियंका और राहुल गांधी के विजिट के बाद हुआ बदलाव.
Google CTA

पॉलिटिकल मैप पर केरल के वायनाड की चर्चा तब शुरू हुई थी जब 2019 में राहुल गांधी ने अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव के लिए नामांकन भरा था. अमेठी में स्मृति ईरानी को बीजेपी ने राहुल के खिलाफ उतारकर सारे समीकरण बदल दिए. वायनाड की सेफ सीट चुनना राहुल के लिए बढ़िया फैसला था.