Pakistan के रक्षामंत्री ने CNN के एंकर को दिया ऐसा जवाब कि बन गए मजाक, पाकिस्तानी संसद में भी उठे सवाल
ख्वाजा मोहम्मद आसिफ अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहे हैं. इसलिए नहीं कि उनके रक्षा मंत्री रहते भारत ने पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक कर दी. बल्कि इसलिए कि उन्होंने कैसे अपना और अपने देश का इंटरनेशनल मीडिया पर मजाक बना लिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
ख्वाजा मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान के बेहद सीनियर नेता हैं. 75 साल की उम्र में उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी ले रखी है. 30 साल से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर में विदेश, रक्षा, जल संसाधन, बिजली समेत ऐसे-ऐसे मंत्रालय संभाले जिसका सीधा ताल्लुक भारत से रहा. नवाज शरीफ, शाहिद खाकन अब्बासी, यूसुफ रजा गिलानी के बाद चौथे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.