जातिवादी टिप्पणी के आरोप में घिरे प्रताप बाजवा, पूरे पंजाब में ‘आप’ का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की कथित जातिवादी टिप्पणी के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन करते हुए उनसे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि यह बयान दलित समुदाय और मेहनतकश लोगों का अपमान है और माफी मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

आम आदमी पार्टी ने पंजाब भर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किए. आरोप है कि बाजवा ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर जातिवादी और अपमानजनक टिप्पणी की जिसे ‘आप’ ने दलित समुदाय और मेहनतकश लोगों का अपमान बताया है.