'स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा, मुद्दे को बेवजह न घसीटें', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले अमित शाह

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला है और इसे बेवजह राजनीतिक रंग न दिया जाए. साथ ही शाह ने कांग्रेस और विपक्ष पर संविधान संशोधन बिल के विरोध को लेकर तीखा हमला भी बोला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पहली बार उनके बारे में बात करते हुए कहा कि जगदीप धनखड़ संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने अच्छा काम भी किया. उन्होंने एक इंटरव्यू में धनखड़ के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने निजी स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है और इस मुद्दे को ज्यादा खींचकर किसी और दिशा में देखने की जरूरत नहीं है.