Delhi: SSC Protest के दौरान हुए लाठीचार्ज पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बाेला हमला, कहा- ‘ये डरपोक सरकार की पहचान’

दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है. उन्हाेंने इसे 'शर्मनाक' करार देते हुए मोदी सरकार पर वोट चोरी और नौकरियां छीनने का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर देश में सियासी उबाल आ गया है. अब इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे 'शर्मनाक' और 'एक डरपोक सरकार की पहचान' बताया है.