मैनपुरी: वोटिंग के दौरान दलित युवती का शव बोरे में मिला, आरोप- सपा को वोट देने से मना किया तो हुई हत्या

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में करहल थाना इलाके में कंजरा नदी पुल के पास सफेद बोरी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोला तो उसमें से युवती का अर्धनग्न शव मिला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

परिजनों का आरोप- बेटी ने सपा को वोट देने से मना किया तो मिली धमकी.

point

पुलिस कह रही- परिजनों के आरोप पूरी तरह से झूठे.

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है. मैनपुरी के करहल विधानसभा इलाके में एक दलित युवती का अर्धनग्न शव बोरे में मिला है. परिजनों का आरोप है कि बेटी ने समाजवादी पार्टी को वोट देने से मना किया तो उसका ये हाल कर दिया गया.