महुआ, प्रियंका चतुर्वेदी, थरूर , अखिलेश के iPhone हैक करने की कोशिश! Apple ने भेजा नोटिफिकेशन

नेताओं को मिले वॉर्निंग मैसेज में लिखा है कि ‘सरकार से प्रायोजित हैकर’ आपके आईफोन को रिमोटली हैक करने की कोशिश कर रहे है. अटैकर आपको व्यक्तिगत रूप से टारगेट कर रहे है.

ADVERTISEMENT

Apple Alert News
Apple Alert News
google news

Apple Alert News: क्या विपक्ष के बड़े नेताओं के iPhone को हैक करने की कोशिश की जा रही है? क्या इस हैकिंग की कोशिश के पीछे सरकार समर्थित लोग/एजेंसी हैं? मंगलवार को भारत की राजनीति में एक बड़ा बवाल शुरू हो गया है. iPhone निर्माता कंपनी Apple की तरफ से विपक्ष के कुछ दिग्गज नेताओं को वॉनिंग अलर्ट भेजे गए हैं. इस अलर्ट में कहा गया है कि सरकार समर्थित हमलावर (इसे साइबर हमलावर, हैकर कुछ भी समझें) आपके फोन को शायद टारगेट कर रहे हैं. हालांकि सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर है कि एप्पल के एल्गोरिदम में दिक्कत की वजह से ये मैसेज और मेल आए है.