दिल्ली-NCR के 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराकर जांच जारी

DPS द्वारका को सुबह 6 बजे बम की धमकी मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, कई फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के जवानों को मौके पर भेजा गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bomb threat to Delhi-NCR Schools: आज सुबह दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले है. उन ईमेल में स्कूलों में बम रखे होने की बात लिखी हुई है. स्कूलों बम की खबर से हड़कंप मच गया है. धमकी भरे ईमेल मिलने वाले स्कूलों में द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के अलावा नोएडा का DPS जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं. इस धमकी की जानकारी के बाद स्कूलों में अफरातफरी मच गई और छात्रों को आनन-फानन में घर भेज दिया गया.