पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता का चुनाव लड़ने से इनकार, कैंपेन के लिए फंड न मिलने पर लौटाया टिकट

लोकसभा चुनाव जबसे शुरू हुआ है कांग्रेस को कई झटके लग चुके है. पहले तो उसके कई बड़े बेताओं ने पार्टी छोड़ कर बीजेपी का दामन थम लिया उसके बाद कई नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Puri Lok Sabha Seat: सूरत, खजुराहो और इंदौर के बाद अब ओडिशा के पूरी में कांग्रेस को झटका लग गया है. पार्टी की तरफ से पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना टिकट लौटा दिया है. इसके पीछे की वजह उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पर्याप्त फंड नहीं मिलने की बात कही है. सोशल मीडिया साईट एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया. अपने कैम्पेन में कम से कम खर्च करने का प्रयास किया, इसके बावजूद मैं आर्थिक रूप से संघर्ष करती रही और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान को कायम नहीं रख सकी.'