संसद में कूदने वाले शख्स से स्मोक वाली चीज छीनने वाले कांग्रेस सांसद औजला ने पूरी कहानी बताई
दोनों शख्स कलर्ड स्मोक (रंगीन धुआं) छोड़ने वाली चीज लेकर लोकसभा के चेंबर में घुसे थे. जब वह कलर्ड स्मोक लेकर दर्शक दीर्घा से कूदकर आगे बढ़ने लगे तब वहां मौजूद कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उनमें से एक को पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT

gurjeet singh aujla, parliament security breach
Parliament Security Breach: संसद भवन के भीतर बुधवार, 13 दिसंबर को दो शख्सों ने उपद्रव किया. वह दोनों शख्स कलर्ड स्मोक (रंगीन धुआं) छोड़ने वाली चीज लेकर लोकसभा के चेंबर में घुसे थे. जब वह कलर्ड स्मोक लेकर दर्शक दीर्घा से कूदकर आगे बढ़ने लगे तब वहां मौजूद कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उनमें से एक को पकड़ लिया.