चुनाव से ठीक पहले झारखंड में ED का बड़ा एक्शन, मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिला नोटों का पहाड़ 

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर पर भी छापा मारा गया है. जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में करीब 20 से 30 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

ED Raid in Jharkhand: लोकसभा चुनाव के बीच केन्द्रीय जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने प्रदेश के टेंडर घोटाले में सोमवार यानी आज रांची के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके साथ ही झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर पर भी छापा मारा गया है. जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में करीब 20 से 30 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है. बता दें कि, मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया हुआ है जिसके तहत ये कार्रवाई की गई.