हरियाणा हारने के बाद राहुल गांधी एक्शन में, महाराष्ट्र चुनाव से पहले करने जा रहे हैं ये बड़ा काम!

Maharashtra Politics: हरियाणा चुनाव में हारने के बाद राहुल गांधी-कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. राहुल गांधी महाराष्ट्र की चुनावी तैयारियों के लिए राज्य के कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करेंगे और चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra Politics: हरियाणा में करारी हार के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान चुनावी रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.