Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने तोड़ा नाता, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए 6 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अब 7 सीटों पर गठबंधन के घटक दल एक-दूसरे के सामने हैं.
ADVERTISEMENT

Jharkhand Mukti Morcha News
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार में महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की. इसके साथ ही उन्हाेंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार में 6 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है.