Bihar Election 2025: छपरा की मढौरा सीट से NDA को लगा बड़ा झटका, LJP उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन हुआ रद्द!
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को करारा झटका लगा है. छपरा की मढ़ौरा सीट से एलजेपी (रामविलास) उम्मीदवार सीमा सिंह का नॉमिनेशन कैंसिल हो गया है. अब NDA इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएगा. ऐसे में अब यहां RJD और जनसुराज के सीधी टक्कर मानी जा रही है.
ADVERTISEMENT

PM Modi and CM Nitish Kumar
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच NDA को बड़ा झटका लगा है. यहां छपरा जिले की मढ़ौरा सीट (Madhaura seat) से फास्ट फेज की वोटिंग से पहले ही एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के चुनाव हारने की खबर है. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर बिना चुनाव हुए ये कैसे संभव हुआ? तो आपको बता दें कि इस सीट से एनडीए से चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सीमा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन चुनाव आयोग ने उनका नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया है. चूंकि अब पहले फेज के नामंकन करने का समय खत्म को गया है. ऐसे में अब एनडीए इस सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएगी.