दिल्ली चलो मार्च: सीमेंटेड दीवार, कीलें लगाकर किसानों को रोकेगी सरकार! फिर होगा भीषण घमासान?

किसानों के दिल्ली घेराव को रोकने के लिए हरियाणा और पंजाब से लगने वाले सिंघु बॉर्डर पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं. सड़कों पर सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं. रोड पर सीमेंट और गिट्टी से कीलें लगाई गई हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Farmers Movement in Delhi: किसानों के 200 से अधिक संगठन अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली चलो की तैयारी में हैं. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए कूच कर चुका है. किसानों ने अपने इस आंदोलन को ‘चलो दिल्ली’ नाम दिया है. इधर किसानों को रोकने के लिए सरकार ने दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाओं पर मुस्तैदी बढ़ा दी है. किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली में 2 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक के लिए धारा 144 लगाने की घोषणा कर दी है.