संबित पात्रा से ट्रिलियन में कितने जीरो पूछने वाले गौरव वल्लभ ने कांग्रेस छोड़ी, BJP जाएंगे?

गौरव वल्लभ ने अपने पत्र में लिखा हैं कि, 'अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं. मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं. पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Gaurav Vallabh resigned from Congress: कांग्रेस पार्टी के नेता और स्टार प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हैं. उन्होंने सोशल मीडिया साईट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपना इस्तीफा दिया. उन्होंने अपने पोस्ट में पार्टी छोड़ने की वजहें भी बताई है. दो पेज के लेटर में उन्होंने लिखा है कि, वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और ना ही सुबह-शाम देश के 'वेल्थ क्रिएटर्स' को गाली दे सकते हैं. यही वजह है कि, उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है.