अंकिता मर्डर केस में उर्मिला सनावर के दावों ने उत्तराखंड BJP में मचाया भूचाल! कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

Ankita Bhandari case: उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर देश की राजनीति के केंद्र में आ गया है. उर्मिला सनावर के कथित VIP नाम के खुलासे से भाजपा के भीतर भूचाल मच गया है. नेताओं के इस्तीफे और कार्यकर्ताओं के विरोध ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि CBI जांच की मांग तेज होती जा रही है.

ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari murder case
Ankita Bhandari murder case
google news

Ankita Bhandari murder case: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड ने देशभर में चर्चा का केद्र बन गया है. हाल ही में उर्मिला सनावर ने एक वीडियो ने बीजेपी के अंदर ऐसा भूचाल लाया है कि पार्टी से लेकर सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उर्मिला सनावर के अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में कथित VIP के नाम का खुलासा करने के बाद से अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफों की झड़ी लगा दी है. हाल ही के दिनों में कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता की छोड़ दी है. वहीं, कई नेता प्रदर्शन कर रहे लोगों के सुर में सुर मिलाते हुए मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में अब ये मामला पार्टी और सरकार दोनों के गले की फांस बनता जा रहा है.