Pawan Singh Birthday: पवन सिंह के जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट, कड़वाहट के बीच यूं लुटाया प्यार
पवन सिंह के 40वें जन्मदिन पर पत्नी ज्योति सिंह ने पुराने विवाद भुलाकर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर उन्हें दिल से बधाई दी, जो खूब चर्चा में है. संघर्ष भरे बचपन से निकलकर ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जैसे हिट गाने तक का सफर तय करने वाले पवन सिंह आज भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं.
ADVERTISEMENT

पवन सिंह का 40वां बर्थडे है आज
Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश-दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के पोस्ट की हो रही है. लंबे समय से चल रहे विवाद और अलगाव के बीच ज्योति सिंह ने जिस अंदाज में पवन सिंह को विश किया है, उसने फैंस का दिल जीत लिया है.