कांग्रेस में शामिल हुईं हरियाणा की लेडी DK कहीं जाने वाली सोनिया दुहन, जानिए कौन है ये?

Haryana Congress: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोनिया दुहन ने शरद पवार वाली NCP छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंदर हुड्डा और दिल्ली में राहुल गांधी को पॉलिटिकल बॉस बना लिया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Congress: प्रफुल्ल पटेल NCP के वर्किंग प्रेसीडेंट थे जब उन्होंने अजित पवार के कहने पर शरद पवार का साथ छोड़ा था. तब दिल्ली में NCP के दफ्तर में प्रफुल्ल पटेल की फोटो टंगी रहती थी. सोनिया दुहन यूथ NCP की अध्यक्ष हुआ करती थीं तब गुस्से में आकर सोनिया दुहन ने प्रफुल्ल पटेल की फोटो दीवार से उतारकर फेंक दी थी. सोनिया दुहन ने शरद पवार के लिए निष्ठा निभाई. अजित पवार ने जब शरद पवार का साथ छोड़ा तब भी वो उनके साथ डटीं रही. हालांकि राजनीति में निष्ठा और बॉस हमेशा स्थाई नहीं रहते. ठीक एक साल बाद अब सोनिया दुहन की निष्ठा और बॉस दोनों बदल गए हैं.