‘किसान’ KCR और उनके परिवार के पास कितना पैसा, कितने किलो सोना?
हलफनामे के मुताबिक KCR के परिवार के पास लगभग 59 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनपर 25 करोड़ की देनदारी भी है. KCR के पास 8.5 करोड़ रुपए के मूल्य की अचल संपत्ति और उनके हिंदू अविभाजित परिवार(HUF) में 15 करोड़ रुपए हैं.
ADVERTISEMENT

K. Chandrashekhar Rao
Telangana Election 2023: तेलंगाना में इस बार का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर रावा (केसीआर) के लिए कड़ा मुकाबला समझा जा रहा है. कुछ ओपिनियन पोल यहां कांग्रेस को केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (BRS, पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति-TRS) पर भारी बता रहे हैं. अगर ऐसा हुआ, तो यह इसे तेलुगु भाषी दक्षिण भारत राज्य में बड़ा उलटफेर होगा. तेलंगाना की 90 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है. इस बीच केसीआर के नामांकन के बाद उनका एफिडेविट (हलफनामा) सामने आया है. नामांकन में दाखिल हलफनामे में कैंडिडेट को अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होता है. आइए आपको केसीआर और उनके परिवार की संपत्ति की एक झलक दिखाते हैं.