आंध्र में बनी सरकार तो मुस्लिमों को आरक्षण देंगे चंद्रबाबू! पार्टनर BJP को फंसाएगा ये वादा?

चंद्रबाबू नायडू बीजेपी की लाइन तोड़कर ताबड़तोड़ मुसलमानों से वादे कर रहे हैं. इसी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए पीएम मोदी तेलंगाना के जहीराबाद में ऐलान कर दिया कि धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं होने देंगे. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Loksabha Elections 2024: 1990 से चंद्रबाबू नायडू अपना चुनाव कभी नहीं हारे. तीन बार आंध्र प्रदेश के सीएम रहे. इस बार बीजेपी से अलायंस करके उन्होंने जगन मोहन से सत्ता छीनने के लिए बढ़िया गोटियां बिछाई है. बीजेपी ने आंध्र में अपनी मौजूदगी जताने के लिए अलायंस किया. चंद्रबाबू ने बीजेपी से सरकार बनाने के लिए अलायंस किया. चुनाव जीतने के लिए चंद्रबाबू बीजेपी को चुभने वाले नारे लगाने या घोषणाएं करने से बाज नहीं आ रहे. उनका चुनाव बिलकुल उसी मॉडल से चल रहा है जिससे कांग्रेस ने तेलंगाना, कर्नाटक में चुनाव जीता था.