राम मंदिर पर पार्टी की राय से उलट क्यों जा रहे गुजरात के दिग्गज कांग्रेसी अर्जुन मोढवाडिया?
मोढवाडिया ने 1997 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की. 2002 में पहला चुनाव जीते. फिर लगातार जीतते रहे. मोदी के गुजरात सीएम रहते विपक्ष के नेता रहें. उनके नेतृत्व में कांग्रेस गुजरात में मोदी से हर चुनाव हारी. फिर भी उनका कद नहीं घटाया गया.
ADVERTISEMENT

Arjun Modhwadia
Arjun Modhwadia: अर्जुन मोढवाडिया गुजरात में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं. नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे, तब अर्जुन मोढवाडिया उन नेताओं में थे जो मोदी के खिलाफ सबसे मजबूती से आवाज उठाते थे. हालांकि ये अलग बात है कि, पिछले 25 साल से उनकी आवाज गुजरात की जनता ने अनसुनी की. नरेंद्र मोदी की को सिरमौर बनाए रखा. अब आगामी चुनाव से पहले हवा बदली है. अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण कांग्रेस पार्टी ने ठुकरा दिया. हालांकि कांग्रेस के नेताओं को अयोध्या जाने की मनाही नहीं है, लेकिन सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी अयोध्या नहीं जाएंगे.