C-Voter Survey: मोदी सरकार को UGC के नए नियमों से बड़ा नुकसान! हैरान कर देंगे ये आंकड़े

UGC Reforms C Voter Survey 2026: C-Voter के ताजा सर्वे के मुताबिक, UGC के नए सुधार बीजेपी के लिए बड़ा सियासी सिरदर्द बन सकते हैं. सर्वे में शामिल 60% से ज़्यादा लोगों का मानना है कि इन बदलावों से बीजेपी को राजनीतिक नुकसान होगा. खास बात यह है कि NDA के अपने 57% वोटर और युवा वर्ग भी इस मुद्दे पर सरकार से नाराज दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UGC Reforms C Voter Survey 2026
UGC Reforms C Voter Survey 2026
Google CTA

UGC Reforms C Voter Survey 2026: यूजीसी (UGC) के नए सुधारों को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है. छात्र संगठनों से लेकर विपक्षी दलों तक इन नियमों का विरोध कर रहे हैं, हालांकि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है. लेकिन कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इसी बीच C-Voter स्नैप पोल का ताजा सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में कई सवाल पूछे गए हैं. इनमें एक सवाल बीजेपी के नुकसान से जुड़ा है.