Lok Sabha Election Result: बीजेपी के खराब प्रदर्शन के पीछे की क्या है असली वजह? जानिए इनसाइड स्टोरी 

Lok Sabha Election Result: चुनाव के बीच बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा का RSS को लेकर दिया गया बयान कई कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया. बाहरी नेताओं की फौज को बीजेपी में लाना और उन्हें टिकट देना भी संघ को पसंद नहीं आया. बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी हार का एक बड़ा कारण है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए है. NDA गठबंधन 292 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर कब्जा जमाया है. साथ ही अन्य दलों ने 17 सीटें जीती है. अगर बीजेपी की बात कि जाए तो 241 सीटें जीती है. वहीं कांग्रेस 99 सीट जीतने में सफल हुई है. दोनों ही गठबंधन के नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. हालांकि सत्तारूढ़ NDA गठबंधन 272 का जादूई आंकड़ा पार कर गई है. आज शाम दिल्ली में NDA और INDIA गठबंधन की बैठक होने वाली है. बीजेपी के नेता अपने खराब प्रदर्शन का आंकलन कर रहे है. इसी क्रम में इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने बीजेपी के खराब प्रदर्शन के पीछे की वजहों को समझाया है. आइए हम आपको बताते है कि, हिमांशु मिश्रा ने क्या कहा.